अंधेरी में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया


मुंबई
के अंधेरी स्थित विशाल हॉल में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का जन्मदिन बड़े ही सादगीपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया गया, जिसमें समाज, राजनीति, पत्रकारिता और व्यापार जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य पवन त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र मिश्रा, भाजपा नेता रामबिलास पाठक, एनसीपी नेता झिंतू सिंह, अधिवक्ता प्रदीप मिश्रा, महानगर न्यूज़ के संपादक द्विवेदी जी, भाजपा नेता मनोज दुबे, वीरेंद्र दुबे, सुरेंद्र यादव, Z News के राजेश प्रसाद तथा वरिष्ठ पत्रकार पवन पाठक सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता, उद्योगपति एवं समाजसेवी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सभी अतिथियों ने प्रमोद मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों की सराहना की। उपस्थित लोगों ने उनके नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का माहौल बेहद आत्मीय और सादगीपूर्ण रहा, जहां सभी लोगों ने एक साथ मिलकर जन्मदिन समारोह को यादगार बनाया।

Post a Comment

0 Comments