कमला प्रसाद सिंह के निधन पर महाविद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया


बदलापुर/ जौनपुर
सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बदलापुर के वरिष्ठ ट्रस्टी 92 वर्षीय कमला प्रसाद सिंह का निधन हो गया। वह रूपचन्द्रपुर गांव के निवासी थे। बुधवार को महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित कर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रो.धीरेन्द्र कुमार पटेल ने उनकी स्मृतियों को साझा किया, और महाविद्यालय में उनके महत्वपूर्ण योगदान का उद्धरण किया । इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक श्याम सिंह, प्राचार्य प्रो.सुनील प्रताप सिंह,डॉ.ओ.पी.दुबे, सुनील सिंह राजुल सिंह, राघवेन्द्र सिंह, विजय प्रकाश सहित महाविद्यालय परिवार शोक सभा में उपस्थित रहा।इसी क्रम मे सल्लतनत बहादुर इंटर कालेज मे प्रिन्सीपल तेज प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई, इस मौके पर प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह, देवेंद्र सिंह मुन्ना सहित विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे l

Post a Comment

0 Comments