महाराष्ट्र - /पालघर संत हत्याकांड: परिजनों के साथ मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन, आर्थिक सहायता और स्मारक की मांग


रिपोर्ट -  मुख्य कार्यकारी संपादक पवन पाठक 

मुंबई, 9 जून। पालघर संत हत्याकांड के संदर्भ में समाजसेवी अरुण शुक्ल ने पीड़ित परिजनों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान परिजनों ने संतों और ड्राइवर के परिवार को न्याय दिलाने, आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा पालघर में दिवंगत संतों का स्मारक बनाने की मांग रखी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान निर्मला तेलंगडे (दिवंगत ड्राइवर तेलंगडे की माता) अपने दो मासूम बच्चों के साथ उपस्थित रहीं। वहीं, दिवंगत संत सुशील गिरी की बहन सपना मिश्रा भी इस अवसर पर मौजूद थीं। कार्यक्रम में ब्रिजेश पांडे ने सहयोगी के रूप में सहभागिता निभाई।
अरुण शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक विचार करने तथा परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने, पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने और पालघर में दिवंगत संतों की स्मृति में स्मारक स्थापित करने की मांग प्रमुखता से रखी।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने ब्रजमोहन पांडे तथा Sanjay Upadhyay का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से मुख्यमंत्री तक परिजनों की बात पहुंचाई जा सकी।
समाजसेवी अरुण शुक्ल ने कहा कि यह केवल पीड़ित परिवारों के न्याय की लड़ाई नहीं, बल्कि संत समाज के सम्मान और सनातन संस्कृति के संरक्षण का भी विषय है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस मुद्दे पर समर्थन देने और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments