मुंबई
| 26 जनवरी 2026
बृहन्मुंबई के सांताक्रुज़ पश्चिम क्षेत्र में पुलिस की मालमत्ता कक्ष (क्राइम ब्रांच) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शासन द्वारा प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों की अवैध भंडारण और बिक्री करने वालों पर छापा मारा। इस कार्रवाई में कुल ₹50.11 लाख का माल जब्त किया गया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह कार्रवाई राजस्थानी मस्जिद के पास, आई-प्लॉट, दौलत नगर, सांताक्रुज़ (पश्चिम), मुंबई में गुप्त सूचना के आधार पर 25 जनवरी 2026 को की गई।
जब्त किया गया माल
प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पाद
कीमत: ₹47,73,600
नकद राशि: ₹2,37,500
कुल जब्ती मूल्य: ₹50,11,100
मामले में दर्ज धाराएं
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराएं 123, 223, 275, 3(5) तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 26(2)(i), 26(2)(iv), 59(iii) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामला सांताक्रुज़ पुलिस स्टेशन (CCTNS क्र. 77/2026) में पंजीकृत किया गया है।
पुलिस विभाग के अधिकारिय ने बताया कि मुंबई में अवैध रूप से प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।महारास्ट्र में प्रतिबंधित गुटका कंहा से आयात निर्यात किया जा रहा है उस कड़ी की जांच भी बड़ी गंभीरता से किया जा रहा है गुटका विक्रेता कर्मचारी 2 लोगो को गिरफ्तार कर आरोपियों से पूछताछ जारी है जब कि सूत्रों के अनुसार प्रतिबंधित गुटका पान मसाला तस्कर अजमल सफी अहमद खान व साहिद सलीम कुरेसी सहित भागीदार अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है क्यो है यह सवाल अभी भी बना हुआ है। जैसे कि गिरफ्तार सोनू खान ने पुलिस व मीडिया के कैमरे पर अपने मालिक अजमल खान उर्फ गुड्डू खान का नाम मुख्य मालिक के तौर पर लिया है।
गिरफ्तार सोनू खान ने बताया कि कुछ दिन पहले गुजरात वापी से करोड़ो का गुटके का खेप आया था जिसपर महारष्ट्र प्रदेश के डीजीपी तक सूचना देने के बाद यह बड़ी कारवाही भाईखल्ला प्रोपर्टी सेल क्राइम ब्रान्च विभाग ने देर शाम रविवार को प्रतिबंधित गुटका पान मसाला नशा पदार्थ पर छापेमारी करते हुए 2गोदाम और एक दुकान डिस्ट्रीब्यूटर गुड्डू खान का पकड़ा है । सांताक्रुज पश्चिम में खुले आम मदरसा म्हजिद के दस कदम पर गुटका का थोक व फुटकर विक्री समूर्ण मुम्बई शहर में फैले पान टपरी व रेलवे स्थानों व पब्लिक जगहों पर किया जा रहा था। ऐसे में लोगो से गुप्त सूचना मिली कि गुड्डू खान पूरा नाम अजमल सफीक खान व इसके कई साथीदार स्थानिक एक बड़े मंत्री के सचिव के भागीदारी की सह पर चल रहा था। मुम्बई में नशे का प्रतिबंधित गुटका ,पान ,मसाला का सबसे बड़ा सिंडिकेट पोस vip इलाका दौलत नगर की इमारत में व मैदान में खुले आम कन्टेनर से करोड़ो का गुटका पान मसाला हर हप्ते खेप मुम्बई में लाकर बेचता था।
मुम्बईअपराध शाखा पुलिस की बड़ी कारवाही में दो कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया है ।जबकि मुख्य अभियुक्त अजमल खान व साहिद कुरेसी अभी भी पुलिस की जांच के दायरे में है। आधिकारिक तौर पर जल्द ही अजमल खान व साहिद सलीम कुरेसी को नाम जद कर गिरफ्तार किया जाएगा। आगे की जांच मालमत्ता कक्ष, क्राइम ब्रांच मुंबई द्वारा की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह सफल कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, संयुक्त आयुक्त लक्ष्मी गौतम, अपर आयुक्त शैलेश बलकवडे, डीसीपी राज तिलक रौशन, और एसीपी सदानंद राणे के मार्गदर्शन में की गई।
इस ऑपरेशन में निरीक्षक मंगेश देसाई, जितेंद्र भारती, दादा गायकवाड़, सचिन जाधव सहित क्राइम ब्रांच की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
0 Comments