जौनपुर। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से थाना के प्रभारी के कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में एसपी के पीआरओ रहे अश्वनी कुमार दुबे को कोतवाली मुंगरा बादशाहपुर के नये कोतवाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लोगों की माने तो जनपद के तेजीबाजार, महाराजगंज, रामपुर, आदि सहित विभिन्न थानों पर श्री दूबे अच्छी सेवा के साथ साथ अपराधियों में अंकुश लगाने व क्षेत्रीय माहौल को बेहतर बनाने के बेहतर अनुभवी नजर से लोग देखते हैं।
वहीं बदलापुर कोतवाली की कमान फुलचंद पाण्डेय को देकर भेजा गया है, श्री पाण्डेय सुजानगंज थाने पर तैनात रहे इनका भी पुलिस कार्यवाही क्षेत्रो में लोगों को बहुत पसंद आती है तो अपराधियों में खौफ रहता है।
वहीं सुजानगंज पर नए प्रभारी के रूप में अमित कुमार पाण्डेय को भेजा गया है, अमित पाण्डेय जनपद के कई थानो पर अपनी अच्छी सेवा देकर लोगों में काफी पंसद किए जाते है तो अराजक लोगों में डर का माहोल रहता है। इन नए थान प्रभारियों से लोगों को बेहतरीन सेवा पाने की बहुत उम्मीदें दिखाई दे रही है।
ट्रांसफर
1,प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ला थाना बदलापुर से प्रभारी व्यापारी प्रकोष्ठ
2, निरीक्षक अपराध मुन्ना राम थाना बदलापुर से प्रभारी ए एच टी थाना
3,निरीक्षक हरिनाथ भारती प्रभारी ए एच टी थाना से क्राइम ब्रांच
4, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्र थाना सुरेरी से क्राइम ब्रांच
5, निरीक्षक अपराध रामकुमार सिंह थाना जलालपुर से क्राइमब्रांच
0 Comments