मुंबई में गुरु से मिले वरिष्ठ पत्रकार पवन पाठक, देवगढ़ आम भेंट कर लिया आशीर्वाद



मुंबई| अंधेरी पश्चिम अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और श्रद्धा की मिसाल पेश करते हुए वरिष्ठ पत्रकार पवन पाठक ने अपने विद्यालय काल के अध्यापक एवं श्री बजरंग इंटर कॉलेज, घनश्यामपुर (जौनपुर) के प्रवक्ता मायाशंकर तिवारी से मुंबई में मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध देवगढ़ आम की पेटी भेंट कर गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
लोखंडवाला स्थित कुबेर कार्तिक कार्यालय में आयोजित इस आत्मीय मुलाकात में असल्फा के निर्माण ठेकेदार संतोष शुक्ला भी उपस्थित रहे। दोनों ने सहप्रेम अपने गुरु मायाशंकर तिवारी को आम की पेटी भेंट कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
गौरतलब है कि मायाशंकर तिवारी 28 मई से मुंबई प्रवास पर हैं। उनके मुंबई आगमन की जानकारी मिलते ही पूर्वांचल के अनेक लोग तथा उनके पूर्व छात्र लगातार उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। अपने प्रिय गुरु के सानिध्य में पहुंचकर शिष्य भावुक और आनंदित नजर आ रहे हैं।
शिक्षा जगत में अपनी सादगी, अनुशासन और उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के लिए विख्यात मायाशंकर तिवारी जी ने अपने विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही कारण है कि देश-प्रदेश में रहने वाले उनके छात्र और शुभचिंतक वर्षों बाद भी उनसे मिलने तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अंधेरी लोखंडवाला पहुंच रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मायाशंकर तिवारी 2 जून तक मुंबई में रहेंगे, जिसके बाद वह अपने गृह जनपद जौनपुर, उत्तर प्रदेश के लिए रवाना होंगे।


मुंबई के लोखंडवाला स्थित कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार पवन पाठक एवं संतोष शुक्ला अपने गुरु मायाशंकर पांडेय को देवगढ़ आम की पेटी भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Post a Comment

0 Comments