एक करोड़ दस लाख वाले फर्जी बिल पर ग्राम सभा खजूरी में मचा बवाल*

 

एक करोड़ दस लाख वाले फर्जी बिल पर ग्राम सभा खजूरी में मचा बवाल*
इंट्रो *पुराने कार्यो को दिखाकर प्रधान के पति ने विकाश अधिकारियों की मदद से फर्जी बिल पास कराकर किया लाखो का भ्रस्टाचार ,कई अधिकारी, ग्रामसभा सदस्यो पर भी गिरेने वाली है गाज।*)
2 *स्वक्ष भारत अभियान के तहत आया शौचालयों में भी प्रधान के पति गेशनाथ यादव की है लूट की चर्चा ,प्राइवेट शौचालयों को भी गुलाबी कलर करके सरकारी खजाने को लूटा ।*
3- *प्रधान द्वारा दिये गए आय का हलफनामा से बड़ा खुलासा बी पी यल राशन कार्ड वाली प्रधान 4वर्ष में बनी करोड़पति,बना रही है 80लाख₹ बजट वाला हवेली,*

जौनपुर:- मछली शहर तहसील  ग्राम सभा खजूरी गोपालपुर में प्रधान उर्मिला गेशनाथ यादव के 5वर्ष के भ्रस्टाचार के कार्यो की  जांच करने आये विकास अधिकारीय के सामने गांव वालों ने प्रधान व प्रधान के पति के फर्जी कार्यो की पोल खोलकर रख दी। बताया जाता है।कि  खजूरी ग्राम सभा  के महिला प्रधान उर्मिला यादव के पति गेश नाथ यादव ने अपने गुंडई के दबदबे से ग्रामीणविकाश के लिए आये करोड़ो रूपये फर्जी काम का बिल पास करवाकर हजम कर लिया । ग्राम के कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के पहल पर फर्जी बिल की जानकारी ब्लॉक अधिकारी, मुख्य विकाश अधिकारी सहित जिलाअधिकारी को दीया गया है। लेकिन स्थानिक बाहुबली गुंडई के दम पर गेशनाथ यादव अपने भ्रस्ट सरकारी बाबुओं के सहपर ग्राम सभा के विकाश के पैसे को फर्जी बिलिंग दिखाकर सरकारी बाबुओं के आंखों में धूल झोंककर खुली लूट कर रहा है। ग्राम सभा के लोगो ने जौनपुर जिला मछली बरसठी ब्लॉक के भ्रस्ट बाबुओं से परेशान होकर प्रधान के पति और प्रधान के लोगो के लूट को रोकने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी गुहार लगाई है ।जिसकी कॅरोना की वजह से तारीख पे तारीख आ रही है। बताया जाता है कि यह खुलासा प्रधान के आय हलफनामा से हुवा है। जिसमे प्रधान ने अपनी आय को गरीबी रेखा में दिखाया है और अब 80लाख रुपये बजट वाले नए मकान के बनाते ही लोगो के होश उड़ गए। जिसपर सामाजिक लोगो ने खुजरी ग्राम सभा मे हुए कार्यो की जानकारी  जनसूचना से मांगी थी। RTI में प्रधान के लाखों रुपये के फर्जी कांड का खुलासा हुवा है। लोगो ने प्रधान के लूट के खिलाफ आवाज उठानी सुरु कर दी।अब प्रधानी का चुनाव भी नजदीक है ।ऐसे में भ्रष्ट प्रधान के लूट के खिलाफ खजूरीग्राम सभा के लोग में चर्चा का विषय बन गया है। प्रधान के लूट और एक करोड़ दस लाख रुपये के फर्जी बिल की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य के पास भी दी गयी है। हाल ही में cm योगी ने प्रदेश के सभी प्रधानों की संपत्ति और आय पर भी नजर रखते हुवे जप्त करने का आदेश भी किया है। ग्राम सभा के लोगो ने बताया कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के कार्यालय द्वारा प्रधान और भ्रस्ट अधिकारी,सेक्रेट्री,वी डि यो के  खिलाफ एसीबी की जांच का भी आदेश जौनपुर जिला कार्यालय को मौखिक कॉल से हुवा है। कलाकार प्रधान के फर्जी बिल को सही साबित करने के लिए प्रधान के पति गेशनाथ ने कई लिपा पोती भी शुरु कर दी है।आप फोटो में वीडियो में देख सकते है कि कार्यो की जांच करने आये विकाश अधिकारी सेक्रेट्री सुरेश मौर्य ने8वर्ष 6वर्ष पुराने खड़ंजा के चकरोड,सड़क को देख अचंभित रह गए जिसका नया बिल लाखो में पास हुवा था। वही जांच के लिए पहुंचे थाना चौकी इंचार्ज मछली शहर,bdo, के सामने प्रधान व उसका पति और परिवार अपने लूट कांड की पोल खुलते ही सन्न रह गए। शिकायत के बाद प्रधान सहित बिल संबधित फण्ड घोटाले में कई छोटे बड़े बाबुओं पर भी अब योगी सरकार की दंडात्मक कारवाही की तलवार लटकने वाली है । ऐसे में जांच के बाद अब प्रधान के पति सहित परिजन हिंसक हो गए और जांच में अधिकारी के सामने प्रधान की लूट का पोल खोलने वाले गवाह  सुरेश यादव के परिवार को रात में जा कर धमकाने लगे।तारीख 11agut2020. को 2बजके लगभग भ्रस्टाचार के बिल के खुलासे के साक्षीदार पीड़ित परिवार ने थाना मछली शहर में तहरीर पर प्रधान के पति सहित कई लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया है। लोगो का कहना है खजूरी ग्राम सभा मे पिछले पंचायती चुनाव में जीती महिला प्रधान उर्मिला देवी यादव को कार्यो की जानकारी नही है।प्रधानी का पूरा काम काज लेना देना लूट पाट सभी प्रधानी के पति गेशनाथ यादव करते है। लोगो ने यह भी बताया कि जीती हुइ महिला प्रधान को अपने ओटरो और ग्रामसभा में कितने कार्य हुए उसका भी कोई जानकारी नही है। ऐसे में देखा जाए तो महिला प्रधान उर्मिला देवी अपने पति के भ्रष्ट कार्यो के लिए एक सरकारी मुहर की तरह है।जिनके हस्ताक्षर और त्रिमूर्ति सरकारी  वाले मुहर का गलत इस्तेमाल करके प्रधान के पति और संबधी माला माल हो रहे है ।वही ग्राम सभा के कार्यो के लिए आया विकाश का पैसा पुरानी सड़क ,खड़ंजा,नाली, आंगनवाड़ी और आज की फर्जी बिलिंग के माध्यम से लूट लिया गया है। ग्राम सभा के लोगो ने ग्राम सभा खजूरी के प्रधान की लूट और भ्रस्ट अधिकारियों के हस्ताक्षर से पास हुवे एक करोड़ दस लाख की लूट की जांच के लिए जिला अधिकारी दिनेश सिंह से गुहार लगाई है। देखना है कि अब जिला अधिकारी व मुख्य विकाश अधिकारी मुख्यमंत्री योगी जी के जीरो टॉलरेंस पर भ्रस्टाचार करनेवाले ग्रामप्रधान  उर्मिलाव गेशनाथ यादव ,सहयोगी सरकारी बाबुओं की काली कमाई पर क्या? कार्यवाही करते है। यह मछली शहर की जनता में एक न्यायिक चर्चा का विषय हो गया है।

Post a Comment

0 Comments