जौनपुर के रत्न IAS अमिताभ सिंह से औपचारिक मुलाकात, डाक विभाग को नई दिशा देने में निभा रहे अहम भूमिका


मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश के डायरेक्टर (जनरल पोस्टमास्टर) एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमिताभ सिंह से हाल ही में एक औपचारिक मुलाकात वरिष्ठ पत्रकार व समाज सेवक पवन पाठक ने की है। इस दौरान पाठक ने जौनपर का सम्मान रत्न उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और विभिन्न सामाजिक एवं प्रशासनिक विषयों पर चर्चा हुई।
सौम्य एवं शांत स्वभाव के लिए जाने जाने वाले अमिताभ सिंह ने देश के कई राज्यों में अपनी प्रशासनिक सेवाएं दी हैं। अपने कुशल नेतृत्व और अनुभव के बल पर उन्होंने डाक विभाग को आधुनिक, तेज और विश्वसनीय सेवा प्रणाली बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
जहां एक ओर देश में कई सरकारी संस्थाएं चुनौतियों का सामना कर रही हैं, वहीं भारतीय डाक विभाग आज भी आम जनता के लिए भरोसेमंद और सुलभ सेवा का माध्यम बना हुआ है। गांव-गांव से लेकर शहरों और विदेशों तक डाक विभाग अपनी सेवाएं पहुंचाकर करोड़ों लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहा है।
अमिताभ सिंह, उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गांव मधवपट्टी से संबंध रखते हैं, जो अपनी प्रशासनिक आईएएस ,आईपीएस ,upsc की परीक्षाओ के प्रतिभाओं के लिए देशभर में प्रसिद्ध रहा है। जौनपुर की धरती ने अनेक आईएएस, आईपीएस, राजनेता, डॉक्टर और इंजीनियर देश को दिए हैं। इसी कड़ी में अमिताभ सिंह का नाम भी एक बहुमूल्य रत्न के रूप में जुड़ गया है।
उनके नेतृत्व में डाक विभाग की सेवाएं न केवल सशक्त हुई हैं, बल्कि जनता का विश्वास भी लगातार बढ़ा है। प्रशासनिक दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते वे देशभर में एक प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments