डीजीपी सदानंद दाते ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक भी की। बैठक के दौरान प्रशासनिक दक्षता, अपराध नियंत्रण के मौजूदा उपाय, भविष्य की सुरक्षा रणनीतियां और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहरी विस्तार और बढ़ती आबादी को ध्यान में रखते हुए पुलिसिंग को और अधिक सशक्त, सतर्क और जनहितकारी बनाया जाए।
बैठक में संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता, नियमित गश्त, अपराध पर त्वरित कार्रवाई और नागरिकों के साथ बेहतर संवाद पर विशेष जोर दिया गया। डीजीपी ने यह भी निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों का प्रशिक्षण, संसाधनों का बेहतर उपयोग और टीमवर्क को प्राथमिकता दी जाए, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
डीजीपी का यह दौरा पिंपरी-चिंचवड़ शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0 Comments