जय माता दी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के स्थापना दिवस व नए सिद्धविनायक इंफोटेक कंपनी पर धार्मिक आयोजन



"तीन वर्ष पूरे होने पर श्री सत्यनारायण पूजा एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन"

विशेष संवाददाता 
 - पवन पाठक 
मुंबई। जय माता दी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के सफलतापूर्वक तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को घाटकोपर पश्चिम स्थित नारायण नगर के संस्था कार्यालय में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के निदेशक हरीश पांडेय के नेतृत्व में श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों एवं समाजसेवियों ने उपस्थित होकर संस्था के सफल तीन वर्ष पूर्ण होने पर पदाधिकारियों को बधाई दी तथा संस्था की निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ योगी सरकार में निजी सचिव निर्मल कुमार वाजपेयी, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, भाजपा नेता रामबिलास पाठक, पत्रकार पवन पाठक, पत्रकार आदेश मिश्र, सुरेंद्र यादव, विमलेश दुबे, समाजसेवी देवेंद्र प्रताप सिंह, समाजसेवी बुलेट सिंह, दिलीप गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ के पश्चात उपस्थित अतिथियों ने संस्था के निदेशक हरीश पांडेय को जय माता दी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के तीन वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता उसके सदस्यों के विश्वास, पारदर्शिता और निरंतर मेहनत पर निर्भर करती है। संस्था का तीन वर्षों का सफल सफर लोगों के विश्वास, सहयोग और मजबूत सहभागिता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने भगवान श्री सत्यनारायण से संस्था की निरंतर उन्नति, समृद्धि एवं सफलता की कामना की। धार्मिक आयोजन श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments