मुंबई के कुर्ला पश्चिम, चांदीवली विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। वार्ड क्रमांक 164 के भाजपा वार्ड अध्यक्ष राधेश्याम यादव पर देर रात जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि कुछ विपक्षी हमलावरों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए अचानक उन पर हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राधेश्याम यादव जब हालात को समझ पाते, उससे पहले ही हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। हमले के दौरान हमलावरों ने शोर मचाया कि “पैसा बांटा जा रहा है”, जिससे इलाके में भ्रम और अफरा-तफरी फैल गई।
इस घटना के बाद कुर्ला पश्चिम के संजय नगर इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक सीधे-साधे व्यक्ति को केवल भाजपा से जुड़े होने के कारण निशाना बनाया गया। आचार संहिता के कड़े अनुशासन के बावजूद इस तरह की गुंडागर्दी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मुंबई पुलिस इस मामले में क्या सख्त कार्रवाई करेगी, या फिर भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा यूं ही खतरे में रहेगी। फिलहाल घटना से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे
0 Comments