दिनेश शर्मा ने अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल का पदभार संभाला, मुंबई से रामबिलास पाठक ने दी बधाई


मुंबई। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल पद का कार्यभार संभालने पर दिनेश शर्मा को मुंबई के वरिष्ठ भाजपा नेता रामविलास पाठक सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समाजसेवक देवेंद्र सिंह, बिल्डर देवी प्रसाद सिंह उर्फ बुलेट सिंह, JMD ग्रुप के मालिक हरीश पांडे, पत्रकार पवन पाठक तथा नेता विमलेश दुबे ने दिनेश शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बधाई देने वालों ने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ब्राम्हणों के शांत बुद्धजीवी चेहरा है। अपने अनुभव और प्रशासनिक क्षमता के माध्यम से अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के विकास तथा जनहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेंगे। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्लोगन:
“नई जिम्मेदारी, नई उम्मीद—दिनेश शर्मा को उपराज्यपाल पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।” दिया गया।

Post a Comment

0 Comments