घाटकोपर में अवैध तरीके से चल रहे ताड़ी केंद्र पर डीसीपी प्रशांत कदम ने की ठोस कारवाई।

मुंबई:-मनोज दुबे

महाराष्ट्र में कोरोना माहामारी के चलते लॉकडाउन की वजह से बार,पब,हुक्का पार्लर सभी को बंद रखने के आदेश दिए गए है।वही कानून और कोरोना काल मे जारी की गई सारी गाइड लाइन को नजर अंदाज करते हुवे बड़े पौमने पर घाटकोपर में शराब और ताड़ी की विक्री की जा रही है।घाटकोपर के नारायण नगर ,चिराग नगर, भटवाड़ी,नित्यानंद नगर में खुलेआम शराब की विक्री की जा रही है।ग्राहकों से दुगने दाम शराब के वसूले जा रहे है।क्या स्थानीक पुलिस को इस बात की जानकारी नही है या फिर स्थानीक पुलिस के संरक्षण में चल रहा है अवैध तरीके से बार और ताड़ी केंद्र?

डीसीपी जोन 7 को गुप्त जानकारी मिली थी कि घाटकोपर में कई जगह लॉकडाउन और कानून की धज्जियां उड़ाते हुवे अवैध तरिके से ताड़ी-माड़ी केंद्र चलाया जा रहा है।कदम को जानकारी मिली थी कि घाटकोपर में मिलावटी और नकली ताड़ी बेची जा रही।मिलावटी ताड़ी लोगो के लिए हानिकारक हो सकती है।मिली जानकारी के आधार पर डीसीपी प्रशांत कदम ने घाटकोपर पश्चिम जे.पी रोड नित्यानंद नगर के पास जय भवानी ताड़ी केंद्र पर छापेमारी की जहां लॉकडाउन का उलंघन करके ताड़ी केंद्र चलाया जा रहा था।छापेमारी में बड़ी मात्रा में नकली और मिलावटी ताड़ी जब्त की गई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
डीसीपी प्रशांत क़दम ने कहां लोगो की ज़िंदगी के साथ खेलने वाले और नकली शराब और ताड़ी बेचने वालों पे सख्त से सख्त कानूनी कारवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments