दिवाली में मांगते थे सोने के बिस्किट’, परमबीर सिंह के खिलाफ इंस्पेक्टर का आरोप

मुंबई:-मनोज दुबे
पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह अब मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनके खिलाफ एक पुलिस इंस्पेक्टर ने गंभीर आरोप लगाया है।
उन पर यह आरोप है कि ‘उन्होंने अमीरों को छोड़ देने के लिए पुलिस अधिकारियों पर दबाव डाला है और दिवाली के गिफ्ट के रूप में सोने के बिस्किट मांगे हैं।’ हाल ही में इस मामले में पुलिस इंस्पेक्टर ने डीजीपी से शिकायत की है। इसी के साथ उन्होंने परमबीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग भी की है। वैसे हम आपको बता दें कि इससे पहले भी पुलिस निरीक्षक अनूप डांगे ने परमबीर सिंह का संबंध अंडरवर्ल्ड से होने का आरोप लगा कर खलबली मचा दी। अब इन सभी के बेच एक और पुलिस इंस्पेक्टर ने डीजीपी के नाम 14 पेज की शिकायत लिख कर परमबीर सिंह के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
आप सभी को बता दें कि परमबीर सिंह 17 मार्च 2015 से 31 जुलाई 2018 तक ठाणे के पुलिस आयुक्त के तौर पर कार्यरत थे। अपने इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपराधियों को हतोत्साहित करने की बजाए उनका हौसला बढ़ाया और अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल करते हुए भ्रष्टाचार में लिप्त रहे। यह गंभीर आरोप पुलिस इंस्पेक्टर भीमराज उर्फ भीमराव घाडगे ने लगाया है। अब यह देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या होने वाला है।

Post a Comment

0 Comments