भाजपा विधायक राम कदम की माताजी की शोक सभा में दी गई श्रद्धांजलि



मुंबई | संवाददाता – पवन पाठक

घाटकोपर पश्चिम स्थित रेनवाल इमारत में भाजपा विधायक Ram Kadam की माताजी की शोक सभा का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। परिजन, मित्रगण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शोक सभा के दौरान भजन, वंदना गीत एवं प्रार्थना के माध्यम से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। विधायक राम कदम एवं उनके परिवारजनों ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। वातावरण भावुक एवं श्रद्धामय रहा।

इस अवसर पर मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवक पवन पाठक ने विधायक राम कदम तथा वर्षा ताई से मुलाकात कर माताजी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया और परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना प्रदान की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक सभा में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवंगत आत्मा को विनम्र नमन किया।

Post a Comment

0 Comments