मुंबई में नेपाली गैंगस्टर से 14 किलो चरस जब्त की गई।

मुंबई:-मनोज दुबे(क्राइम रिपोर्टर)

मुंबई 9 मार्च पुलिस की कांदिवली स्थित एंटी-नारकोटिक्स टीम ने एक नेपाली गैंगस्टर से 14 किलो चरस बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 2.80 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
एएनसी के पुलिस निरीक्षक सतीश तावारे ने बताया की उनको एक गुप्त जानकारी मिली थी कि एक नेपाली गिरोह का सदस्य संजय गांधी नेशनल पार्क के पास चरस बेचने के लिए बोरिवली आने वाला है मिली जानकारी  के आधार पर ड्रग्स तस्करी करने वालो को पकड़ने का जाल बिछाया। अधिकारियों ने नेपाली लोगों को संदिग्ध तरीके से घूमते हुए देखा और संदेह होने के बाद में उन पर धावा बोल दिया।
छानबीन में उसके पास से 14 किलो चरस जब्त किया गया।और उसके स्थानीय संपर्को और सहयोगियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
तस्कर की पहचान दक्षिण-मध्य नेपाल के बारा जिले के 23 वर्षीय परबेज महाजन अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने गु.र.क्र  24/2021 कलम i/sec 8(c),r/w20(c),29 एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज कर लिया है आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments