मुंबई आरे कॉलोनी में एक नाबालिक लड़की के साथ बलत्कार। आरे पुलिस थाने ने दर्ज किया पोस्को का मामला।

 मुंबई के आरे कॉलोनी में एक नाबालिग से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग को मिलने के लिए बहाने से आरे कॉलोनी के जंगल में बुलाया। नाबालिक को बुलाकर बहला फुसलाकर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी निकाल लिया। फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर नाबालिक को डराने लगा। धमकी से परेशान होकर नाबालिग ने आरे पुलिस स्टेशन को इस बात की सूचना दी और अपनी शिकायत दर्ज करायी।
 आरे पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नूतन पवार के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पीड़िता के बगल में रहता है आरोपी की पत्नी से पीड़िता नाबालिक की दोस्ती है।आरोपी ने नाबालिग को फोन कर बात करने के लिए शाम के वक्त आरे कॉलोनी के बीएमसी(सरकारी) स्कूल के पास बुलाया था। शाम के वक़्त आरे कॉलोनी में अधिकांश अंधेरा हो जाता है और अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने नाबालिक के साथ शारीरिक शोषण किया।
नाबिलिक की बदनामी करने और उसे परेशान करने के उद्देश्य से आरोपी ने पीड़िता का अश्लील फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में निकाल लिया। आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर वीडियो और फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रखी थी। इसके बाद भी आरोपी बार बार पीड़ित को ब्लैकमेल करता था और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था।पीड़ित नाबिलिक इसी बात से परेशान होकर उसने मामले की शिकायत आरे पुलिस थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

Post a Comment

0 Comments