मुंबई डीआरआई(डायरेक्टरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस) ने 3 करोड़ कीमत की हिरोइन की बरामद


 मुंबई की डीआरआई (डायरेक्टरेट रेवेन्यू इंटेलिजेंस) यूनिट ने खुफिया सूचना के आधार पर एक अंतरराष्ट्रीय पार्सल से 1007 ग्राम हीरोइन बरामद की है।बरामद ड्रग्स की कीमत करीबन तीन करोड़ रुपए बताई जा रही है।खास बात है कि ये ड्रग्स मेकअप के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले नकली बालों के साथ छुपाकर लाई गई थी।डीआरआई द्वारा बरामद किया गया पार्सल तंजानिया से आया था।अब डीआरआई इस मामले की जांच कर रही है।
अधिकारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खेप में तस्करी कर लाए जा रहे प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद डीआरआई की मुंबई क्षेत्रीय इकाई ने उस पार्सल का निरीक्षण किया जिसमें कृत्रिम बाल लाए गए थे एयर जांच में ड्रग्स बरामद हुआ।
अधिकारी ने बताया कि करीबन तीन करोड़ रुपये के मूल्य के इस प्रतिबंधित पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के संबंधित प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।उन्होंने कहा कि बीते तीन सप्ताह के दौरान डीआरआई मुंबई ने पांचवीं बार मादक पदार्थ (कोकीन तथा हेरोइन) जब्त की है।

Post a Comment

0 Comments