मुंबई कुर्ला(पश्चिम) बाबु वडारी चाल में सोमवार की सुबह अचानक एक सार्वजनिक शौचालय की दीवार गिर गयी जिसकी वजह से एक 55 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गयी।मृतक महिला का नाम द्रोपदी परशुराम रावलो बताया जा रहा है।शौचालय में और भी लोगो के फसे रहने की जानकारी मिली है।जानकारी के अनुसार अचानक दीवार गिरने से शौचालय कर रहे कुछ लोग बुरी तरह घायल भी हो गए है।वक़्त पर दमकल विभाग और पुलिस ने आकर लोगो को बचाने का काम किया कुर्ला में जहाँ ये हादसा हुआ है वह बड़ी घनी आबादी वाला इलाका माना जाता है।और मृतक महिला को पोस्टमार्टम के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया है।स्थानीक लोगो के अनुसार काफी दिनों से शौचालय के नुतनीकरण का काम नही किया गया था जिसकी वजह से ये हादसा हुवा है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
0 Comments