साकीनाका पुलिस थाने की हद में द सेकंड वाइफ (The 2nd Wife) नाम से चल रहे हुक्का पार्लर पर कब होगी करवाई।

मनोज दुबे(Crime Reporter)

साकीनाका पुलिस थाने की हद में अवैध रूप से बड़े पैमाने पर हुक्का पार्लर चलाए जा रहे हैं जहां कोर्ट के आदेशानुसार सिर्फ हर्बल हुक्का सर्व करने का परमिशन दिया गया है वही कानून और कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम साकीनाका पुलिस स्टेशन की हद में करीबन 9 से 10 अवैध हुक्का पार्लर चलाए जा रहे हैं आखिर इन हुक्का पार्लर को किसका का संरक्षण प्राप्त है स्थानीय पुलिस को इस बात की जानकारी ना होना भी अपने आप में एक प्रश्न बना हुआ है देर तक चलने वाले इन हुक्का पार्लर में युवा पीढ़ी पूरी तरह से बर्बाद होती हुई नजर आ रही है युवा पीढ़ी हर्बल हुक्के के नाम पर अलग-अलग मादक पदार्थों का हुक्के में इस्तेमाल करके सेवन करते हैं।
साकीनाका पुलिस स्टेशन की हद में चलने वाले अवैध हुक्का पार्लर पर कई बार एस.एस ब्रांच ने कार्रवाई की है क्या स्थानिक पुलिस स्टेशन साकीनाका को देर रात चलने वाले हुक्का पार्लर की जानकारी नहीं है या कुछ भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों का हुक्का पार्लर के मालिकों को संरक्षण प्राप्त है साकीनाका खैरानी रोड पर द सेकंड वाइफ नाम से का काफी दिनों से हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है जहां देर रात 5 से 6 बजे तक युवाओं की भीड़ जमा रहती है और साकीनाका पुलिस पेट्रोलियम के दौरान इन सभी घटनाओं को अनदेखा करती है आखिर द सेकंड वाइफ हुक्का पार्लर किस के आशीर्वाद से चल रहा है यह भी सवाल अपने आप में एक प्रश्न बना हुआ है साकीनाका के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर सावंत कब करेंगे ऐसे हुक्का पार्लर पर कारवाई।


ऐसे हुक्का पार्लर पर पुलिस थाने द्वारा कार्यवाही ना होने से हुक्का चलाने वाले मालिकों का मनोबल बढ़ा हुआ है लॉकडाउन और करोना कॉल में भी खुलेआम हुक्का पार्लर सकिनाका पुलिस स्टेशन की हद में चलते रहे हुक्का पार्लर में एक हुक्के से करीब तीन से चार लोग हुक्का पीते हैं जिसके वजह से करोना बीमारी फैलने का डर बना हुआ रहता है।हुक्का पार्लर में बिना किसी सोशल डिस्टेंसिंग के सारे कानून की धज्जियां उड़ाते हुवे चलाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments