बैठक के दौरान अंबिकानगर और सुंदरबाग क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही पानी की गंभीर समस्या पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही वहां की भूमिगत पानी की टंकी, जो अब खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी है, उसे लेकर भी चिंता व्यक्त की गई।
विधायक दिलीप लांडे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों को नियमित और सुरक्षित पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा खराब हो चुकी टंकी के मरम्मत या पुनर्निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए।
उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों को पानी की समस्या से राहत दिलाना प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने और समस्या का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए।
0 Comments