मुंबई | समतानगर
महाराष्ट्र में गुटखा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद अवैध तस्करी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुजरात और अन्य राज्यों से रोजाना ट्रकों व कंटेनरों के जरिए प्रतिबंधित गुटखा मुंबई लाया जा रहा है। इसी कड़ी में समतानगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.50 करोड़ रुपये का अवैध गुटखा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
📌 सूचना पर त्वरित कार्रवाई
सूत्रों से जानकारी मिली थी कि गुजरात से एक कंटेनर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित ब्रांडेड गुटखा मुंबई लाया जा रहा है। बताया गया कि संबंधित कंटेनर दहिसर चेक नाका पार कर चुका है। सुबह करीब 5 बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम (100 नंबर) पर सूचना मिलते ही समतानगर पुलिस हरकत में आई और MH 43 BG 4150 नंबर के कंटेनर को रोककर जांच शुरू की।
📦 120 बोरियों में छिपा था गुटखा
कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें SHK (King) नाम का प्रतिबंधित गुटखा अलग-अलग बोरियों में छिपाकर रखा गया मिला। पुलिस ने कुल 120 बोरियां (कोनी) बरामद कीं, जिन्हें पुलिस स्टेशन परिसर में लाकर गिना गया।
जांच के दौरान हर बोरी पर वितरण के लिए अलग-अलग कोड नंबर जैसे 31-D, 32-D, 31-M, 31-W, 42-W आदि अंकित पाए गए, जिससे संगठित नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।
💰 जब्त माल की कीमत
पुलिस के अनुसार, बरामद गुटखे की कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि कंटेनर की कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। इस प्रकार कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपये का माल जब्त किया गया है।
👮 कार्रवाई में कौन-कौन शामिल
कार्रवाई के दौरान बांद्रा एफडीए (फूड सेफ्टी) विभाग के अधिकारी योगेश कांसे, अक्षय रायकर और लखन मुखीरवाड समतानगर पुलिस स्टेशन पहुंचे। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयवंत शिंदे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक रावसाहेब सातव और एफडीए अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।
🚔 आरोपी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस ने कंटेनर चालक घप्पार फारूक मियां (41), निवासी कर्नाटक को गिरफ्तार कर लिया है। लोरी के मालिक का नाम सैयद रसूल बताया जा रहा है।
पुलिस उपनिरीक्षक सुहास सातव ने बताया कि अवैध गुटखा तस्करी के पीछे सक्रिय पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है। जहां-जहां तक कनेक्शन सामने आएगा, वहां तक कार्रवाई कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमे जांच के दौरान गुटका मादक प्रतिबंधित पदार्थो का का महाराष्ट्र के शहरों में खुले आम करोड़ो का सप्लाई का सिंडिकेट को तोड़ने का काम कड़ाई से की जा रही है। लेकिन सोचने की बात है कि बार बार गुटका का मुख्य सपल्यायर और खरीदार थोक विक्रेता आज तक किसी को सजा नही हुई न ही कभी मुख्य खिलाड़ी गुटका सिंडिकेट का पकड़ा जाता है। क्या यह मामला न्यायालय जल्द सुलझाने में सफल हो पायेगा।।
0 Comments