श्री रामलीला उत्सव समिति द्वारा आयोजित वर्ष 2025 का भव्य रामलीला महोत्सव सफलता पूर्वक संपन्न होने के उपलक्ष्य में रविवार को समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल के संयोजन में सागर पार्क, अमृतनगर, घाटकोपर (पश्चिम) में एक आभार बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में समिति की ओर से समस्त दानदाताओं, भक्तजन एवं सहयोगी जनता जनार्दन सहित समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में आगामी वर्षों में भी इसी उत्साह और एकजुटता के साथ रामलीला महोत्सव को और भव्य रूप देने का संकल्प लिया। और सभी लोगों को समिति द्वारा प्रकाशित संकल्प पत्रिका वितरण किया गया।
इस अवसर पर श्रीनाथ पांडेय, रामबिलास पाठक, दलजीत पांडेय, विमलेश मिश्रा, आदेश मिश्र, भोलानाथ मिश्रा,रत्नेश शुक्ल, बृजेश शुक्ला, अरविंद सी शुक्ल, अरविंद के शुक्ल, दिनेश सिंह, प्रदीप मिश्रा, प्रमुख राहुल शुक्ल, राजन सिंह, राजेश सिंह,पंकज सिंह ,संदीप दुबे, नीरज शुक्ला, रामतीरथ शर्मा, रमापति यादव, अवधेश तिवारी, अशोक गुप्ता, अनिलेश मिश्रा, किशन शर्मा, विपिन सिंह, सद्भावना यादव, प्रेम तिवारी सहित कई अन्य समिति सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में समिति अध्यक्ष प्रभाकर चंद्रशेखर शुक्ल एवं आदेश मिश्र ने संयुक्त रूप से कहा “जैसे इस वर्ष आप सभी रामभक्तों ने निष्ठा, सहयोग और आशीर्वाद दिया, उसी प्रकार आगे भी साथ बनाए रखें। श्रीराम की कृपा से यह परंपरा वर्ष-दर-वर्ष और अधिक भव्य रूप में आगे बढ़े, यही हमारी कामना है।”
0 Comments