मुंबई:देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी ने पावन नगरी वाराणसी के विकास के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया है। दिव्य काशी भव्य काशी इस संक ल्पना के तहत सोमवार को प्रधानमंत्री मोदीजी के करकमलों द्वारा प्रसिद्ध विश्वनाथ कॉरिडोर का उदघाटन किया गया। इसी परिप्रेक्ष में उत्तर मध्य मुंबई की लोकप्रिय सांसद पूनम ताई महाजन के मार्गदर्शन में दिव्य काशी भव्य काशी का सीधा प्रसारण प्रक्षेपण स्क्रीन पर किया गया। इस दौरान असल्फा के प्रसिद्ध माहेश्वर मंदिर में शिव की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर साधु और महंथो द्वारा शंखनाद, घंटानाद किया गया। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की तरफ़ से फटाकड़े फोड़कर उत्सव मनाया गया। उसके पश्चात अन्नदान करके दिव्य काशी, भव्य काशी इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नगरसेवक सुषम सावंत, नगरसेवक प्रकाश मोरे के अलावा भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी उत्तर मध्य मुंबई के उपाध्यक्ष शुभ्रांशु दीक्षित द्वारा किया गया।
0 Comments