मुंबई:-मनोज दुबे(क्राइम रिपोर्टर)
वहीं कुछ बार और हुक्का संचालक कोरोना जैसी माहामारी को नजर अंदाज करके देर रात हुक्का,बार,पब और क्लब चला रहे है।जहां बड़े पैमाने पर लोगो की भीड़ जमी रहती है।कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अपना बयान दिया था कि अवैध तरिके से चलने वाले हुक्का पार्लर और बारो पे कारवाई की जाएगी और जिस पुलिस स्टेशन की हद में ऐसे अवैध हुक्का पार्लर और बार चल रहे है उस पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पर कारवाई की जाएगी।लेकिन वही कुछ पुलिस अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे है ओशिवारा,अंधेरी,कुर्ला, साकीनाका,तिलक नगर,विनोबा भावे पुलिस स्टेशन की हद में गृहमंत्री अनिल देशमुख के आदेशों को नजर अंदाज किया जा रहा है।ऑर्केस्ट्रा बार के नाम डांस बार चलाया जा रहा है जहां बड़े पैमाने पर लड़कियों को रखा जाता है,जहां अश्लीलता का कारोबार चलाया जा रहा है।हुक्का पार्लर में एक हुक्के से करीबन 4 से 5 लोग एक दूसरे द्वारा इस्तेमाल किये जूठे हुक्के पी रहे है।बार और हुक्का पार्लर में कोरोना काल मे जारी की गई सारी गाइड लाइन को अनदेखा करके कानून की धज्जियां उड़ाते हुवे चलाये जा रहे है।बार और हुक्का पार्लर में बिना मॉस्क और सोशल डिस्टेसिंग का पालन किये चलाये जा रहे है।ऐसे बार और हुक्का पार्लर की वजह से महाराष्ट्र के लोगो को एक बार फिर कोरोना जैसी माहामारी का खतरा झेलना पड़ सकता है।
0 Comments