जप्त किये गए एमडी की कीमत लगभग 21 लाख रुपये।
मुंबई:-मनोज दुबे(क्राइम रिपोर्टर)
मुंबई पुलिस सह आयुक्त मिलिंद भारम्बे,अपर पुलिस आयुक्त वीरेश प्रभु और पुलिस उपायुक्त दाता नालावड़े के मार्गदर्शन में एक के बाद एक बड़ी कारवाई ड्रग्स तस्करी करने वालो पे की जा रही है।
मुंबई में 32 वर्षीय व्यक्ति से 21 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडी'(मेफेड्रॉन)जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस व्यक्ति के खिलाफ पहले से 19 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अब्दुल अजीज अब्दुल हामिद शेख को शनिवार को धारावी में 90 फुट रोड पर पकडा गया। जब वह पुलिस के एएनसी के अधिकारियों को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। अमलिपदार्थविरोधी शाखा की वर्ली इकाई के अधिकारियों ने उसे पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उससे पास से लगभग 21 लाख रुपये कीमत की 210 ग्राम एमडी ('मेफेड्रॉन') जब्त कि गयी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शेख के खिलाफ पहले से हत्या लूट और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुंबई में लगभग 19 आपराधिक मामले दर्ज है।
वर्ली अमलिपदार्थविरोधी शाखा के अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शेख के खिलाफ पहले से हत्या, लूट और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुंबई में 19 मामले दर्ज हैं।उन्होंने कहा कि आरोपी तीन बार मुंबई पुलिस से बचकर भाग चुका था।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ली अमलिपदार्थविरोधी शाखा ने गु.र.क्र 18/2021 कलम 8(क),22(क) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
उक्त कारवाई सह पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे,अपर पुलिस आयुक्त वीरेश प्रभु,पुलिस उपायुक्त दाता नालावड़े के नेतृत्व में सहायक पुलिस आयुक्त प्रवीण कदम,पुलिस निरीक्षक दीपक चव्हाण,पुलिस उपनिरीक्षक सुदर्शन चव्हाण,विवेक खावले,पुलिस शिपाई राउत,रणदिवे,मते, तडवी, पाटिल,कदम इत्यादि पथक ने की।
0 Comments