गोरेगांव पुलिस थाने ने दो फ़र्ज़ी पत्रकारों को किया गिरफ्तार।

गोरेगांव पुलिस थाने ने दो फ़र्ज़ी पत्रकारों को किया गिरफ्तार।
आरोपियों पे साकीनाका,नागपाड़ा,समतानगर पुलिस थाने में भी कई मामले दर्ज है।

गोरेगांव पुलिस ने दो फ़र्ज़ी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि गिरफ्तार लोगो ने पूनम अशोक जैन(33) नाम की महिला जो एक ब्यूटी पार्लर(स्पा)चलाने का काम करती है।
गिरफ्तार आरोपियों ने महिला को डरा धमकाकर पैसे की मांग की थी।आरोपियों ने महिला को बताया कि अगर पार्लर का धंधा करना है तो हमे पैसे दो नही तो तुम्हारा धंधा आज का आज हम बंद कर देंगे।
महिला ने इस बात की जानकारी गोरेगांव पुलिस को दी जिसके बाद इन आरोपियों को पैसे लेके रंगे हाथों गोरेगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने 2 लोगो को गिरफ्तार किया है बाकी के इनके साथी फरार बताए जा रहे है।
गिरफ्तार आरोपी खुद को पत्रकार बताते थे जिसमें से एक आरोपी ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता था और इनमें से कई लो अनपढ़ है जो पढ़ना भी नही जानते और खुद को पत्रकार बताकर लोगो से पैसे की मांग करते है।
गिरफ्तार आरोपियों पे साकीनाका,नागपाड़ा,समता नगर पुलिस थाने में और भी मामले दर्ज है इन आरोपियों पे खंडनी से लेकर पीटा तक के केस दर्ज है।इन आरोपियों की टीम में लगभग 8 से 9 लोग है इनमे कुछ महिलाएं भी शामिल है ये सभी लोग मिलके लोगो से पैसे वसूली करने का काम करते है।गिरफ्तार आरोपियों पे पेनिनसुला होटल में पीटा एक्ट के तहत कुछ साल पहले भी केस दर्ज है।
इनलोगो मे कोई ऑटो रिक्शा चलाने का काम करता था तो कोई लड़कियों को दलाली का काम करता था फिर इनलोगो ने खुद को पत्रकार बताकर अपनी टीम बनाकर धंधा करने 
वाले लोगो से पैसे की मांग करने लगे ना देने पर धंधा बंद करवाने और केस करवाने की धमकी देंते थे।
गोरेगांव पुलिस ने पूनम जैन की शिकायत मिलते है इन दो आरोपियों को पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है जिनके नाम अंकित गुप्ता(23) और अभिनंदन अशोक कुमार पालीवाल(32) है।बाकी के इनके साथी फरार बताए जा रहे है।
गोरेगांव पुलिस ने गु र क्र 1075/2020 कलम 120(ब),384,385,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments