मुंबई | साकीनाका
नववर्ष (31st) के मद्देनज़र साकीनाका पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी तरह की अवांछनीय घटनाओं को रोकने के लिए साकीनाका पुलिस द्वारा सघन बंदोबस्त किया गया है।
साकीनाका क्षेत्र में पीकर वाहन चलाने वालों, मनचलों और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के लिए जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। हर नाके पर पुलिस की टीमें सक्रिय रूप से जांच-पड़ताल कर रही हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
इस विशेष बंदोबस्त का नेतृत्व एसीपी प्रदीप मैराले के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। वहीं, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील यादव अपनी टीम के साथ सड़क पर स्वयं मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
इस दौरान पुलिस निरीक्षक सपना सिरसागर, पुलिस निरीक्षक संजय सिरसागर, पुलिस निरीक्षक नितिन पाटिल और सहायक पुलिस निरीक्षक हिंदूराव चौधरी सहित पुलिस बल के जवान पूरी तत्परता से ड्यूटी निभा रहे हैं।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून का पालन करें, नशे में वाहन न चलाएं और किसी भी तरह की परेशानी की स्थिति में पुलिस का सहयोग करें। साकीनाका पुलिस का उद्देश्य है कि नववर्ष का जश्न सभी के लिए सुरक्षित और शांतिपूर्ण रहे।
0 Comments