IND vs AUS Live Score champions trophy 2025 semifinal: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने फाइनल में जगह बना ली है।
IND vs AUS Live Score champions trophy 2025 semifinal: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 49.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 264 रन बनाए, इसके जवाब में भारत ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 11 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किए। भारत की ओर से विराट कोहली ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 45 और केएल राहुल ने 42 रन का योगदान दिया। भारत ने 48.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 267 रन बनाए। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा। बुधवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा, जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वो रविवार (9 मार्च) को फाइनल में भारत से भिड़ेगा।
265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 30 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। गिल 11 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 29 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। श्रेयस अय्यर 62 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल 30 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 98 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पांड्या 24 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल 34 गेंद में 42 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलयिा की ओर से नाथन एलिस और एडम जंपा ने 2-2 विकेट लिए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। सलामी बल्लेबाद कूपर कॉनली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। ट्रेविस हेड ने धीमी शुरुआत के बाद ताबड़तोड़ बड़े शॉट खेले और जब भारत के लिए खतरा बन रहे थे तो वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें अपनी जाल में फंसाया। हेड 33 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। मार्नस लाबुशेन 36 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने स्मिथ के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। जोश इंग्लिस 12 गेंद में 11 रन ही बना सके। स्टीव स्मिथ 96 गेंद में 73 न बनाकर आउट हुए। कप्तान ने अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। ग्लेन मैक्सवेल सात रन ही बना सके। बेन 29 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी ने 57 गेंद में 61 रन बनाए। नाथन एलिस ने 10 रन बनाए। हार्दिक ने जंपा को क्लीन बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन वरुण चक्रवर्ती और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए।
IND live score- 267/6 (48.1)
AUS Live score - 264/10 (49.3)
0 Comments