मुंबई : 9 किलो गांजा के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार

 मुंबई : अंधेरी पुलिस ने 9 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गांजा रखने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं से पूछताछ जारी है। इनके पास से 9 किलोग्राम गांजा मिला है। उसने कहां से गांजा लिया और किसको देना था। इसकी जांच पुलिस कर रही है। इससे पहले भी मालवनी में पुलिस ने गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। 

Post a Comment

0 Comments