मनोज दुबे- Crime Reporter
क्राइम ब्रांच के पुलिस नाईक मुरलीधर सपकाळे को मिली गुप्त खबर ने अनुसार यूनिट शाखा 7 ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक पिस्तौल और कुछ कारतूस पाए गए है।गिरफ्तार महिला ने अपना नाम सीमा मो.फैसल खान बताया है।क्राइम ब्रांच यूनिट 7 को मिली गुप्त जानकारी ने अनुसार एक महिला बुर्के में पिस्तौल लेके फोनिक्स माल सुंदरबाग के पास आने वाली है मिली जानकारी के आधार पर महिला को गिरफ्तार किया गया जिसके पास एक थैली में से पिस्तौल बरामद किया गया।महिला के अनुसार उसके किसी पहचान वाले व्यक्ति ने उसको पिस्तौल रखने के लिए दी थी।
उस व्यक्ति का बाबा रहीम नामक व्यक्ति से कुछ पुरानी रंजिश थी उसी रंजिश के चलते बाबा रहीम से अपनी दुश्मनी निकालने के लिए पिस्तौल को मंगाया गया था।
गैरकानूनी तरीके से हत्यार रखने के लिए घाटकोपर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया गुन्हा क्रमांक 111/2020 भारतीय हत्यार कायदा कलम3.25 सह महाराष्ट्र कायदा कलम 37(1)(अ),135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सह पुलिस आयुक्त(गुन्हे)मिलिंद भारंबे,अपर पुलिस आयुक्त(गुन्हे)एस. वीरेश प्रभु,गुन्हे प्रकटीकरण 1 के उपायुक्त अकबर पठान,सहायक पुलिस आयुक्त अविनाश शिंगटे,गुन्हे शाखा 7 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश देसाई,पुलिस निरीक्षक श्रीधनकर,सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष मस्तुद, महिला हवलदार स्नेहा नाईक,महिला पोलिस नाईक सरिता शिंदे,पुलिस नाईक मुरलीधर सपकाळे,पुलिस नाईक नागनाथ जाधव,पुलिस शिपाई गणेश पाटिल उनकी उत्तम करवाई।
0 Comments